July 24, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

*भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय को बहुमत से विजई बनाने समाज प्रतिनिधियों से किया गया आग्रह*


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश नेतृत्व के आवाह्वान पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला कोरबा द्वारा रामपुर विधान सभा के ग्राम बरपाली,कोरबा में सामाजिक सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित की गई। इस दौरान समाज के प्रतिनिधियों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई ।


कोरबा लोकसभा पिछड़ावर्ग मोर्चा प्रभारी ऋतु चौरसिया के नेतृत्व मे, एवं जिलाध्यक्ष पिछड़ावर्ग भाजपा अनिरुद्ध चंद्रा के उपस्थिति में कार्यक्रम का अयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष नगर पंचायत छुरी श्री देवेन्द्र देवांगन एवं प्रदेश मंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा सुश्री ऋतु चौरसिया जी उपस्थित रहीं I

उक्त कार्यक्रम में सभी सामाजिक प्रतिनिधियों से आग्रह किया गया की, आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी दीदी सुश्री सरोज पाण्डेय जी को भारी बहुमत से विजय बनाने के लिए सभी जमीनी स्तर पर कार्य कर हर संभव प्रयास करें। इसके साथ ही केंद्र सरकार द्वारा के द्वारा पिछड़ा वर्ग के कल्याण हेतु लिए गए ऐतिहासिक फसलों की जानकारी, जनकल्याणकारी योजनाएं एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विचारधारा को जनमानस तक पहुंचाने हेतु चर्चा की गई।

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा से जिला उपाध्यक्ष श्री झाम लाल साहू जी, जिला मंत्री डॉ. श्री रमेश महतो , मंडल अध्यक्ष श्री निर्मल कौशिक, श्री सोनाराम देवांगन , कु. मोनिका साहू , श्री नर्मदा देवांगन , श्री संतोष जायसवाल , श्री रमेश मन्नेवार , श्री लक्ष्मी देवांगन , श्री नारायण जायसवाल, श्री अम्बिका प्रसाद , श्री फिरतु राम बिंझवार , श्री अशोक कुमार जायसवाल , श्री पुन्नी राम महतो जी, श्रीमान लेखराम , श्री निर्मल प्रसाद कौशिक, श्री संतोष कुमार केवंट , श्री ओमप्रकाश राजवाड़े , श्री गोपी देवांगन , श्री दिलीप कुमार पटेल , श्री कुलजीत कश्यप , श्री शंकर दयाल राजवाड़े , श्री मालिकराम राजवाड़े, श्री चतुरलाल कश्यप , श्री रामनाथ कश्यप , श्री सुधराम कश्यप , श्री टेमलाल चौहान , श्री बजरंग प्रधान , श्री नर्मदा प्रसाद देवांगन , श्री लक्ष्मीचंद देवांगन , श्री लक्ष्मी निवास देवांगन, श्री निरंजन महतो , श्री कुसुआ राम , श्री हेमलाल चौहान सहित भारी संख्या में अन्य समाज प्रमुख एवं ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें I

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.