July 24, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा  छत्तीसगढ़ भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर सभी मंडलो एवं बूथों में लाभार्थी संपर्क अभियान चलाया गया, जिसमे सभी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने तय बूथों में हितग्राहियो से संपर्क कर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
लाभार्थी जनसंपर्क अभियान के प्रभारी नगर निगम नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल द्वारा कोरबा लोकसभा के सभी मंडलो में लाभार्थी संपर्क अभियान चलाए जाने की जानकारी दी गयी। वे स्वयं बालकों मंडल के निवासी हैं वहां भी उनके द्वारा भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बालको मंडल की बस्तियों में लाभार्थी संपर्क अभियान चलाया गया।
इस दौरान नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल के साथ मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा अर्चना रुणीझा, रिशु श्रीवास्तव, रमेश सोनी, धीरज झा, रेणु प्रसाद उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, मालती वर्मा उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, मंजू ठाकुर मीडिया प्रभारी, मंजू कश्यप, दीपाली विश्वास, मीरा मिस्त्री, नूतन वर्मा, अनीता सोनी, उषा यादव, रंभा उपाध्याय, कंचन यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने लोगों से संपर्क कर, मिस्ड कॉल करवा कर, उनका नाम, मोबाइल नंबर एवं उन्होंने क्या लाभ लिया है इसका विवरण एकत्रित किया। साथ ही उन्हें इस लोकसभा चुनाव में भाजपा कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय को मतदान कर विजयी बनाने आग्रह किया।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.