July 24, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  राहुल दतेवाड़ा  भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी शहीद भाजपा कार्यकर्ता तिरुपति कटला के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बीजापुर व कैलाश नाग के निवासस्थान जांगला पहुंचे और परिवार के सदस्यों से मुलाकात किया, विगत कुछ दिन पूर्व नक्सलियों ने भाजपा कार्यकर्ता तिरुपति कटला और कैलाश नाग की निर्मम हत्या कर दी थी |

विधायक चैतराम अटामी को देखकर तिरुपति कटला के पिता,पुत्र एवं पत्नी भावुक हो गये और विधायक चैतराम अटामी की भी आँखे नम हो गयी | श्री अटामी ने शोकाकुल परिवारों के बिच पहुंच कर कहा की वे और पूरी भारतीय जनता पार्टी इस दुःख की घडी में उनके साथ है,बच्चो की पढाई और परिवार के आर्थिक सहयोग के लिये वे उनके साथ खड़े रहेंगे तथा प्रशाशन व पार्टी के तरफ से सहयोग दिलवाने का आश्वाशन भी दिया | विधायक चैतराम अटामी ने शिव शक्ति धाम मंदिर बीजापुर के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए और लोकार्पण भी किया तथा आचार्य जी का आशीर्वाद लिया |

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.