July 24, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

*लोकसभा चुनाव में चरणबद्ध कार्ययोजना से जीत होगी हासील..*

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा   आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा आज ग्राम बरपाली कोरबा में बैठक आहूत की गई। उक्त बैठक भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध चंद्र की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष नगर पंचायत छुरी देवेंद्र देवांगन एवं प्रदेश मंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा सुश्री रितु चौरसिया उपस्थिति रही।

उक्त बैठक में लोकसभा चुनाव में कोरबा लोकसभा सीट भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय को विजई बनाने हेतु विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान चरणबद्ध कार्ययोजना बनाते हुए भाजपा प्रत्याशी की सरलता एवं उपलब्धियां को चिंता के समक्ष रखना एवं केंद्र सरकार के ऐतिहासिक फैसला, जनकल्याणकारी योजनाएं एवं मोदी जी के विचारधारा को जनमानस तक पहुंचने का प्रण लेते हुए कार्य करने की बात कही गई।

उक्त बैठक में मुख्य रूप से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा से जिला उपाध्यक्ष झाम लाल साहू, जिला मंत्री डॉ. रमेश महतो, मंडल अध्यक्ष निर्मल कौशिक, जिला मीडिया प्रभारी अमित स्वर्णकार, सोनाराम देवांगन, कु. मोनिका साहू, नर्मदा देवांगन, संतोष जायसवाल, रमेश मन्नेवार, लक्ष्मी देवांगन, नारायण जायसवाल, अम्बिका प्रसाद, फिरतु राम बिंझवार, अशोक कुमार जायसवाल, पुन्नी राम महतो, लेखराम, निर्मल प्रसाद कौशिक, संतोष कुमार केवंट, ओमप्रकाश राजवाड़े, गोपी देवांगन जी, दिलीप कुमार पटेल, कुलजीत कश्यप, शंकर दयाल राजवाड़े, मालिकराम राजवाड़े, चतुरलाल कश्यप, रामनाथ कश्यप, सुधराम कश्यप, टेमलाल चौहान, बजरंग प्रधान, नर्मदा प्रसाद देवांगन, लक्ष्मीचंद देवांगन, लक्ष्मी निवास देवांगन, निरंजन महतो, कुसुआ राम, हेमलाल चौहान सहित भारी संख्या में अन्य समाज प्रमुख एवं ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें I

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.