कोरबा ग्राम सलिहाभांटा स्थित सूने मकान में हुई चोरी








* सोने के जेवरात सहित नकदी 20 हजार रुपयों की हुई चोरी
त्रिनेत्र टाईम्स कोरबा जिले मेंउरगा थानांतर्गत ग्राम सलिहाभांटा अज्ञात चोरों ने गोरेलाल नामक व्यक्ति के घर का ताला तोड़कर सोने के जेवरात सहित 20 हजार नकदी रूपए की चोरी कर ली। बताया जा रहा हैं की जिस वक्त यह घटना घटी पूरा परिवार मड़ई मेला देखने के लिए गया हुआ था। इसी बात का फायदा उठाते हुए चोरों ने सूने घर का ताला तोड़ा और भीतर घुस गए। उन्होंने घर के भीतर मौजूद दो पेटी का ताला तोड़कर सोने का मंगलसूत्र, सोने की चेन, सोने की अंगूठी और 20 हजार नकद की चोरी कर ली। गोरेलाल का परिवार जब घर आया तब उन्हें चोरी की जानकारी मिली। फिलहाल पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है जिनके द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।





