February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिलान्तर्गत बालकोनगर के भदरापारा क्षेत्र में आमजन उस समय सड़क पर उतर आए, जब एक महिला की दुर्घटना में मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार एक भारी वाहन चालक और बाइक सवार दंपत्ति की जबरदस्त टक्कर हो गयी। इस घटित दुर्घटना में महिला की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। जबकि पति घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। घटना बालको थाना अंतर्गत लालघाट मुख्य मार्ग पर घटित हुई।
देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए, और उन्होंने चक्का जाम कर दिया। हादसे के बाद बालको बाइपास मुख्य मार्ग पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और चक्काजाम कर दिया। आसपास के बस्तीवासी और मृतक के परिजन लाश लेकर सड़क पर बैठ गए हैं। इसके चलते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.