February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा अंचल के मेडिकल कालेज अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक मरीज मादक पदार्थ का सेवन कर नशे में धुत होकर हंगामा मचाने लगा। उसे परिजन समझाइश देते रहे, लेकिन किसी की भी बात सुनने तैयार नहीं था। आखिरकार सुरक्षा कर्मियों को सख्ती बरतनी पड़ी। परिजनों ने भी उसके हाथ बांध दिए तब कहीं जाकर वह शांत हुआ।
जानकारी के अनुसार एक युवक की तबीयत खराब होने पर मेडिकल कालेज अस्पताल के मेल वार्ड में दाखिल कराया गया था। उसकी देखरेख के लिए उसकी पत्नी और मामा भी अस्पताल में ठहरे हुए थे। उनसे नजरें बचाकर युवक ने मादक पदार्थ का सेवन कर नशे का सेवन कर लिया। नशा सिर चढ़ते ही वह अस्पताल के भीतर हंगामा मचाने लगा। सूचना मिलने पर निजी सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे। वे युवक को पकड़कर अस्पताल चौकी ले गए। जहां पुलिस को सामने देख युवक शांत होने के बजाए और भड़क गया। वह पुलिस कर्मियों से भी अभद्रता करने लगा। उसे परिजन समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन वह शांत नहीं हुआ। उसकी हरकत से परेशान होकर परिजनों ने हाथ को पीछे से बांध दिया। वहीं सुरक्षा कर्मियों को सख्ती बरतनी पड़ी। तब कहीं जाकर युवक शांत हुआ। उसे परिजन अस्पताल से छुट्टी दिलाकर घर ले गए।
इसके थोड़ी ही देर बाद एक अन्य युवक मादक पदार्थ का सेवन कर नशे में धुत होकर ट्रामा सेंटर वार्ड जा पहुंचा। उसने एक महिला कर्मचारी से अभद्रता शुरू कर दी। जिसकी जानकारी अस्पताल में तैनात परफेक्ट सिक्युरिटी सर्विस के सुपरवाइजर को लगी। वह अन्य सुरक्षा कर्मियों के साथ ट्रामा वार्ड पहुंची। सुरक्षा कर्मियों ने मादक पदार्थ का सेवन कर नशे में धुत युवक को पहले तो समझाइश देने का प्रयास किया, लेकिन वह शांत होने के बजाए उल जलूल बातें करते हुए धमकी देने लगा। आखिरकार खातिरदारी होने पर युवक ट्रामा सेंटर से रवाना हो गया।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.