February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* कोरबा पुलिस के द्वारा अवैध शराब पर कार्यवाही करते हुए 03 प्रकरणों में कुल 46 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 18 पाव प्लेन देशी मंदिरा शराब को किया गया जप्त
* 03 लोगों पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही
* पेट्रोलिंग के दौरान 03 लोगों के विरुद्ध 36(च) के तहत कार्यवाही
* 70 लोगों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही
* मादक पदार्थो का सेवन कर वाहन चलाने वाले 43 लोगों के विरुद्ध 185 एमव्ही एक्ट के तहत कार्यवाही
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर थाना/चौकी मुख्य मार्ग, चौक-चौराहों पर पेट्रोलिंग की जा रही हैं।
इसी कड़ी में 24 फरवरी को थाना/चौकी क्षेत्र अंतर्गत मादक पदार्थो का सेवन कर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/चौकी के द्वारा अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही की गयी।
कोरबा पुलिस के द्वारा अलग-अलग जगह पर कार्यवाही करते हुए 03 प्रकरणों में कुल 46 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 18 पाव प्लेन देशी शराब को जप्त कर कुल 03 लोगों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी। कोरबा पुलिस के द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाके एवं आम जगह पर मादक पदार्थो का सेवन करते हुए मिले 03 लोगों के विरुद्ध 36(च) के तहत कार्यवाही की गयी।
कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुगलही तालाब इमली पेड़ के नीचे बिजवाड़ मोहल्ला छुरी से 40 लीटर कच्ची महुआ शराब, थाना दीपका क्षेत्र अंतर्गत ज्योति नगर से 18 पाव प्लेन देशी शराब, थाना बालको क्षेत्र अंतर्गत ओरिया मोहल्ला बैलगाड़ी नाला के पास से 6 लीटर कच्ची महुआ शराब को जप्त किया गया।
कोरबा पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान मुख्य चौक/चौराहा एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाकर पेट्रोलिंग किया गया। गलत तरीके से वाहन चलाने वाले एवं मादक पदार्थो का सेवन कर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। ब्रिथ एनालाइजर के माध्यम से पूरे कोरबा जिले के सभी थाना क्षेत्र में कार्यवाही की गयी, लगातार हो रहे एक्सीडेंट में कमी लाने के लिए यह विशेष अभियान को चलाया गया, अभियान के तहत दो पहिया वाहन, चार पहिया वाहन, पिकअप, ट्रक एवं ट्रेलर को चेक किया गया और उन्हें मादक पदार्थो का सेवन कर वाहन न चलाने और ना ही अपने करीबियों को नशे की हालत में वाहन चलाने समझाइस और हिदायत दी गयी।
पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस के द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 43 लोगों के विरुद्ध 185 एमव्ही एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी, 70 लोगों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। पुलिस टीम के द्वारा आगे भी अवैध कारोबार एवं मादक पदार्थो का सेवन कर वाहन चलाने वालों पर पूर्णतः लगाम लगाने के लिए संगठित अपराधों के खिलाफ लगातार आगे भी कार्यवाही की जावेगी।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.