February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

* 25 फीट नीचे खाई में जा गिरा ट्रेलर
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया के अधीन संचालित एसईसीएल बिलासपुर की कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत एसईसीएल की मेगा प्रोजेक्ट दीपका खदान में फिर एक बड़ा हादसा हुआ है। बताया जा रहा हैं की एक कोयला लोड ट्रेलर 25 फीट नीचे खाई में जा गिरा। उक्त हादसे में चालक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद अन्य कार्यरत श्रमिको, समिति, संयुक्त ट्रेड यूनियन के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किये जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार दीपका थाना पुलिस घटनास्थल पर जांच कार्यवाही कर रही है।
बताया जा रहा है कि वाहन क्रमांक सीजी 12 एस 5765 कोयला लेकर दीपका खदान के 17 नंबर कोल स्टॉक से कोयला लोडकर टीआरएस के पास से आगे जा रहा था। अचानक ट्रेलर अनियंत्रित होकर बर्म से टकराते हुए सीधे 25 फीट नीचे खाई में जा गिरा। हादसे में चालक केबिन में दब गया था, जिसकी वजह से उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
जानकारी के अनुसार, मृतक सुरेंद्र मरकाम नामक व्यक्ति पाली कार्रपारा निवासी है। घटना की जानकारी एसईसीएल प्रबंधन के सुरक्षा अधिकारियों सहित डीजीएमएस को दी गई है। जहां टीम बनाकर घटना कब कैसे और किन परिस्थिति में हुई है, इसकी जांच की जा रही है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.