March 29, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा ग्राम ठरकपुर में डांस एवं कबड्डी प्रतियोगिता हुई संपन्न
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा-चांपा मार्ग में स्थित ग्राम मड़वारानी से पूर्व की ओर 6 कि.मी. की दूरी पर स्थित ग्राम ठरकपुर में नवयुवक समिति की तत्वाधान में 09 एवं 10 फरवरी को कबड्डी एवं 10 फरवरी को रात्रिकालिन डांस प्रतियोगिता संपन्न हुई। कबड्डी में 36 टीमों ने भाग लिया, जिसमें विजेता कोरबा टीम एवं उप विजेता मेजबान टीम ठरकपुर रहा। विजेता टीम को ट्राफी एवं 15000/- नगद एवं उप विजेता को ट्राफी एवं 10000/- नगद इनाम दिया गया। रात्रिकालीन डांस प्रतियोगिता में एकल, युगल एवं ग्रुप डांस टीम सहित 40 प्रतिभागी शामिल हुए, जिसमें विजेता प्रतिमा डांस ग्रुप दुर्ग-भिलाई एवं उप विजेता सरारा ग्रुप भटगांव रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि करतला जनपद अध्यक्ष सुनीता लखन कंवर एवं विशिष्ट अतिथि सरपंच गीता अजय कंवर रहे। कार्यक्रम के संयोजक कुलदीप पैकरा, शीघ्रलेखक, जिला न्यायालय कोरबा एवं संचालक लखन चौहान, नगर पालिक निगम कोरबा रहे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.