March 29, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  एसईसीएल, गेवरा क्षेत्र ने कोरबा ज़िले के खदान प्रभावित क्षेत्रों के 05 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों (दीपका, रंजना, तीवरता, कुसमुंडा एवं छिंदपुर विद्यालयों) को शासकीय आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में रूपांतरित करने हेतु सीएसआर मद अन्तर्गत कुल राशि रू. 811.85 लाख के कार्य आदेश जारी किया गया हैं, जिसके संदर्भ में द्वितीय किस्त की कुल राशि रू. 324.74 लाख डिपोजिट बेसिस पर ज़िला कलेक्टर, कोरबा को जारी कर दिया गया हैं।
एसईसीएल, गेवरा क्षेत्र के महाप्रबंधक एस.के. मोहंती ने ज़िला कलेक्टर, कोरबा अजीत वसंत को रू. 324.74 लाख का चेक सौपा। अब तक उक्त कार्यों हेतु दो किश्तों में कुल 649.48 लाख रू जारी की जा चुकी हैं। उक्त राशि का उपयोग भवन रेनोवेशन, अतिरिक्त कक्षा कक्ष/भवन बनाने, शौचालय एवं पुस्तकालय कक्ष निर्माण, कम्प्यूटर, टेबल, डेस्क बेंच आदि प्रदान करने में किया जा रहा हैं।
उम्मीद हैं की एसईसीएल की इस पहल से खदान प्रभावित क्षेत्रों के बच्चो को अच्छी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु बेहतर आधारभूत संरचना/भवन एवं लॉजिस्टिक सपोर्ट प्राप्त होगा, जोकि कोयलांचल क्षेत्र के बच्चो का एक अच्छा भविष्य निर्माण करने में सहायक सिद्ध होगी।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.