February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स *कोरबा/पाली: -* अधिवक्ता संघ पाली ने थाना में पदस्थ एएसआई ओम प्रकाश परिहार पर अधिवक्ताओं से अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए एएसआई को अन्यत्र स्थानांतरण करने की मांग कोरबा पुलिस अधीक्षक से की है, साथ ही 10 दिवस के भीतर उचित कार्यवाही या स्थानांतरण नही होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी है,
अधिवक्ता संघ ने अपने आवेदन में उल्लेखित करते हुए लिखा है कि अधिवक्ता संघ पाली का सदस्य अरविंद देवांगन अपने मोटर सायकल चोरी हो जाने की सूचना दर्ज कराने थाना पंहुचे थे अधिवक्ता अरविंद के साथ अधिवक्ता संघ सचिव उपवन खैरवार भी साथ में उपस्थित थे, तभी पाली थाना में पदस्थ ओम प्रकाश परिहार अधिवक्ताओं के थाना में प्रवेश को लेकर आपत्ति जताते हुए कहा गया की थाना में प्रवेश करना है तो कोर्ट का परमिशन लेकर आओ तब थाने में प्रवेश करना प्राथी के साथ अधिवक्ता थाना में नही आयेगा, एएसआई के उक्त बात का संघ के सचिव ने विरोध किया और कहा की वे कोर्ट के काम से नही बल्कि वाहन चोरी हो जाने की सूचना देने आए है, उक्त बात से नाराज एएसआई ओम प्रकाश परिहार अधिवक्ताओं से तू तडाक से बात करने लगे और कानून तुम मुझे मत सिखाओ की नसीहत दे डाली,जिसके बाद संघ के सचिव उपवन खैरवार ने उक्ताशय की जानकारी सीनियर अधिवक्ता एवम् संघ के पूर्व अध्यक्ष नवीन सिंह को दी जिसके बाद अधिवक्ता संघ की पूर्व अध्यक्षा कु रीमा वर्मा,अधिवक्ता संघ सह सचिव दिलीप शर्मा थाना पहुंचे और रिपोर्ट लिखाने कोर्ट की परमिशन और अधिवक्ताओं से अभद्र व्यवहार के संबध में जानना चाहा जिससे एएसआई ओम प्रकाश परिहार अधिवक्ताओं पर भड़क गए और सभी से तू और रे जैसे शब्दो का प्रयोग करते हुए अधिवक्ताओं के विरुद्ध प्रथम सूचना दर्ज करने की धमकी दे डाली, अधिवक्ता संघ पाली ने अपने आवेदन में उल्लेख करते हुए इस घटना से अधिवक्ताओं के मान सम्मान को ठेस पहुंचने की बात कहते हुए एएसआई ओम प्रकाश परिहार को अन्य स्थान पर स्थानांतरण करने की मांग पुलिस अधीक्षक से की है ताकि आपसी सामंजस्य बना रहे, उक्त घटना की सूचना अधिवक्त संघ पाली की ओर से अधिवक्ता संघ कोरबा ,कटघोरा तथा राज्य अधिवक्ता परिषद को भी दिया है चूंकि पूरे प्रदेश में अधिवक्ताओं के साथ पुलिस द्वारा अच्छा व्यवहार नही किया जा रहा है अधिवक्ता संघ पाली की ओर से नवीन सिंह एवम् कटघोरा संघ की ओर से संघ के सचिव अमित सिन्हा ने एएसआई के ऐसे व्यवहार पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है तथा उनके विरुद्ध कार्यवाही किए जाने की मांग की गई है

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.