March 29, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  ,***प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार से 100 प्रतिशत वित्त पोषण के साथ एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है। जिसकी शुरुआत भारत सरकार द्वारा दिसंबर 2018 से की गई। इस योजना के तहत सभी किसान परिवारों को राशि 6000 रुपये प्रतिवर्ष की आय सहायता प्रदान की जाती है। योजना के लिए परिवार की परिभाषा पति-पत्नी और नाबालिग बच्चे हैं। योजनांतर्गत राशि 6000 रुपए तीन किश्तों में राशि 2000 रुपए सीधे लाभार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से दी जाती है।
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार एवं संचालनालय कृषि छ.ग. रायपुर द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 12 फरवरी से 21 फरवरी तक ग्राम स्तरीय सैचुरेशन अभियान चलाकर जिलें के लंबित पात्र किसानों के पंजीयन तथा ई.के.वाय.सी.,लैंड सीडिंग, आधार सीडिंग पूर्ण कराने हेतु विशेष अभियान आयोजित करने के निर्देश दिये गये हैं। जिसके परिपालन में ग्राम स्तरीय सैचुरेशन अभियान आयोजित करने हेतु वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों को निर्देशित कर ग्राम स्तर पर शिविर आयोजित किया जा रहा है। ई-केवायसी तथा आधार सीडिंग हेतु लोक सेवा केन्द्र एवं इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक को भी उक्त शिविर में सम्मिलित होने हेतु सूचित किया गया है।
उपसंचालक कृषि अजय अनंत ने जिलें में पी.एम. किसान के सभी हितग्राहियों को जिन्होंने ई-केवायसी नही कराया है या हितग्राही का आधार सीडींग, लैण्ड रिकार्ड अपडेट नहीं हुआ हैं, उन्हें कृषि विभाग के अधिकारियों से संपर्क करतें हुए जिलें में ग्राम पंचायत स्तर में आयोजित शिविरों में जाकर अपना ई.के.वाय.सी. कार्यों को शीघ्र पूर्ण करानें हेतु अपील किया है। जिससे की संबंधित हितग्राहियों को पी.एम.किसान योजनांतर्गत किश्त की राशि प्राप्त हो सके।
* योजना की अग्रिम किश्त के लाभ हेतु 05 कार्य जरूरी
उपसंचालक कृषि अजय अनंत ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अग्रिम किश्त प्राप्त करने हेतु किसानों को आधार और बैंक अकाउंट सीडिंग, सही भूमि दस्तावेज अपलोड, लाभार्थी किसान द्वारा अपना सही नाम दर्ज कराना, ई.के.वाय.सी. व नया किसान लाभ लेने के लिये अधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.