March 29, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा केंद्रीय सरकार के जन, मजदूर एवं किसान विरोधी आर्थिक नीतियों के खिलाफ आगमी 16 फरवरी को संयुक्त ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित होने वाली हड़ताल को लेकर यूनियन की तैयारी जोरों पर है। देश के 10 मान्यता प्राप्त केंद्रीय श्रम सगंठनों ने एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी औद्योगिक हड़ताल का ऐलान किया है। हड़ताल के सम्बन्ध में बालको सीटू श्रम संघ कार्यालय में संयुक्त ट्रेड यूनियनों का संयुक्त बैठक आयोजित किया गया।

बैठक सीटू के प्रदेश अध्यक्ष एस.एन. बनर्जी के अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस संबंध में एटक प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष दीपेश मिश्रा ने बताया कि बालकों में कार्यरत संयुक्त श्रम संगठन के पदाधिकारी में सीटू से अमित गुप्ता, संजय अग्रवाल, राजेश कुमार नागराज, एचएमएस से धर्मेंद्र देवांगन, नारायण पित्ता, संतोष प्रजापति इंटक से रमेश जांगिड़, विमलेश साव, एटक से एस.के. सिंह, वेदांता अल्युमिनियम मजदूर संघ से अमृतलाल निषाद उपस्थित रहे। सभी ने सर्वसम्मति से कहा की हड़ताल को सौ फीसदी कामयाब किया जाएगा। इसके साथ ही 16 फरवरी को सुबह से प्लांट गेट के सामने संयुक्त श्रम संगठन के पदाधिकारी सभी कामगारों को हड़ताल सफल बनाने के लिए अपील करेंगे।
दीपेश मिश्रा ने आगे बताया कि सोमवार को एसईसीएल मुख्यालय में संचालन समिति की एक बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हुई। इसकी अध्यक्षता एसईसीएल सीएमडी डॉ. प्रेमसागर मिश्रा ने की। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। प्रबंधन ने बातचीत के दौरान यूनियन के समक्ष हड़ताल पर नहीं जाने का प्रस्ताव रखा। नेताओं ने अपील को ठुकरा दिया है। दीपेश मिश्रा ने अंत मे कहा कि कोयला उद्योग सहित देश के दिगर उद्योगों के कामगार प्रस्तावित औद्योगिक हड़ताल मे शामिल होंगे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.