February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधीकारियों को नयी जिम्मेदारी दी गयी है। 2018 बैच के आईएएस संबित मिश्रा को जिला पंचायत सीईओ जशपुर से कोरबा जिला पंचायत सीईओ बनाया गया है। वहीं 2019 बैच के अमित कुमार को राजनांदगांव जिला पंचायत सीईओं से बिलासपुर नगर नगर निगम आयुक्त बनाया गया है। अभिषेक कुमार को अंबिकापुर निगम कमिश्नर से जिला पंचायत सीईओ जशपुर बनाया गया है।
हेमंत रमेश नंदनवार को सहायक कलेक्टर महासमुंद से जिला पंचायत सीईओ बीजापुर बनाया गया है। 2020 बैच की सुरुचि सिंह को राजनांदगांव का जिला पंचायत सीईओ बनाया गया है। 2020 बैच की आईएएस रोमा श्रीवास्तव को एसडीएम बलौदाबाजार से जिला पंचायत सीईओ धमतरी बनाया गया है। वहीं 2020 बैच की आकांक्षा खलको को एसडीएम मुंगेली से नारायणपुर का जिला पंचायत सीईओ बनाया गया है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.