August 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर ने उच्च न्यायिक सेवा पर पदस्थ अधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। लिस्ट के अनुसार दो न्यायाधीश कोरबा भेजे गए हैं। इनमें रायपुर में पदस्थ रहे सत्येंद्र कुमार साहू डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज कोरबा नियुक्त किए गए हैं। 5 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुकीं सीमा प्रताप चंद्रा, एसीजेएम (सिविल जज) को डोंगरगढ़ से कोरबा पोस्टिंग देते हुए सीजेएम कोरबा की जिम्मेदारी दी गई है।
* न्यायिक अधिकारियों का तबादला
जारी आदेश में महासमुंद, कोरिया (बैकुंठपुर) व जशपुर के अलावा रायपुर के दो सहित कुल 5 न्यायिक अधिकारियों का तबादला कर जिले की कमान सौंपी गई है। कोरबा में जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाए गए सत्येंद्र कुमार साहू लीगल एडवाइजर लोक आयोग रायपुर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, जिन्हें कोरबा स्थानांतरित किया गया है। न्यायाधीश श्री साहू को अपने कार्यालय का प्रभार ग्रहण करने की तिथि से जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है।
इनके अलावा डोंगरगढ़ में एसीजेएम (सिविल जज) रहीं सीमा प्रताप चंद्रा को कोरबा भेजते हुए सीजेएम के रूप में नियुक्त किया गया है।
उन्हें सिविल जज के रूप में पांच वर्ष की निरंतर सेवा के पूरा होने पर उच्च न्यायालय द्वारा उनके कार्य और प्रदर्शन के मूल्यांकन के बाद ही छत्तीसगढ़ अवर न्यायिक सेवा (भर्ती और सेवा की शर्तें) नियम, 2006 के नियम 3 (2) (बी) में उल्लिखित वेतनमान (सीनियर डिवीजन) के तहत स्थानांतरण के साथ सिविल न्यायाधीश वर्ग-1-सह-मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किया गया है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.