February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा, 25 जनवरी । आज पूरे प्रदेश में छत्तीसगढ़ का लोक पर्व छेरछेरा बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। कोरबा में भी ग्रामीण क्षेत्र के साथ ही शहरी क्षेत्र में भी सुबह से ही छोटे-छोटे बच्चे गली मोहल्ले में घर-घर दस्तक दे रहे हैं और छेरछेरा मांग रहे हैं। इस पर्व में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

इस कड़ी में आज सुबह बालको थाना प्रभारी नितिन उपाध्याय थाने परिसर में जब गुनगुनी धूप में बैठे थे तब हाथों में थैला लिए 10- 12 बच्चे बेझिझक होकर सीधे थानेदार के पास छेरछेरा मांगने पहुंच गए। बच्चों की आवाज सुनकर थानेदार भी गदगद हो गए और इस लोक पर वह पर बच्चों को पहले उन्होंने बधाई दी और उन्हें चॉकलेट बिस्किट मंगा कर बच्चों को बांटा फिर बच्चों को लिखाई-पढ़ाई करने और आगे बढ़ने की सीख देते हुए गिफ्ट के रूप में पेन-पेंसिल भी दिए। थानेदार की इस छेरछेरा प्रकार बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई और बच्चे थानेदार के इस छेरछेरा से भारी गदगद नजर आए।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.