कोरबा पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने बांगो थाने का किया निरीक्षण







त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा *** जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने अपनी कार्ययोजना के अंतर्गत बांगो पुलिस थाना का निरीक्षण किया। उनके यहां पहुंचने पर थाना प्रभारी के.के. वर्मा और मातहत ने स्वागत किया।
पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने रिकार्ड रूम, मालखाना, विवेचक कक्ष, सीसीटीएनएस और वायरलेस कक्ष का अवलोकन किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों के आवास का जायजा लेने के साथ आवश्यक जानकारी ली। थाना प्रभारी ने यहां के कार्यों और संबंधित आवश्यकता की तरफ ध्यानाकर्षित किया। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के आने की सूचना पर कुछ लोग यहां पहुंचे थे, जिनसे संवाद भी किया।





