February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग के काम में मजदूरों की बजाय जेसीबी से हो रही खुदाई

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***जिले के करतला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बरपाली में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग पाइपलाइन बिछाने का काम करवा रहा है। बताया जा रहा हैं की यहां काम करने वाले ठेकेदार बस्ती से पाइपलाइन बिछाने के लिए गड्ढे खुदवा रहा है। इन गड्ढों को खुदवाने का काम जेसीबी मशीन से कराया जा रहा है।
पीएचई विभाग के जानकार बताते हैं कि गड्ढा खुदवाने के काम में जेसीबी को लगाया नहीं जा सकता, लेकिन ठेकेदार ने अपनी सुविधा और कम समय में काम करने के लिए जेसीबी से खुदाई करवा दिया है। इसके कारण उक्त क्षेत्र में बिछाए गए बीएसएनएल के केबल तार कट कर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। केबल तार कटने से यहां की दूरसंचार सेवा बाधित हुई है, जिसे लेकर लोगों में नाराजगी व्याप्त है। बता दें कि बहुत सारे कार्यों में जहां कि मजदूरों को रोजगार देने के लिए उनसे काम करना चाहिए, वहां भी मशीनों को काम में लेकर मजदूरों को रोजगार से वंचित किया जा रहा है। बहरहाल बीएसएनएल का केबल कटने की जानकारी पीएचई के अधिकारियों को दे दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.