July 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा चांपा से कोरबा रोड मे फोर लेन रोड का निर्माण कार्य विगत वर्ष से किया जा रहा है, ठेका प्राप्त कंपनी द्वारा सुरक्षा नियमों को ताक पर रख कर निर्माण कार्य किया जा रहा है, जहां भी फ्लाई ओवर ब्रिज बन रहा है वहा मार्ग परिवर्तित किया गया है और उसमें किसी प्रकार का डामरीकरण नहीं किया गया है, और न ही पानी का छिड़काव किया जाता है जिससे मार्ग धूल का गुब्बार हो गया है जो किसी बड़ी दुघर्टना को न्योता दे रहा है, इस विषय को लेकर बीच बीच में स्थानियो द्वारा आंदोलन भी किया गया लेकिन हर बार समझाईस और लीपापोती कर मामले को दबाया गया। रोड निर्माण में फ्लाई ऐश का यूज किया जा रहा है जो थोड़ा भी हवा चलने पर पूरा रास्ता धूल से भर जाता है जिससे रास्ता दिखाना भी बंद हो जाता जिससे राहगीर परेशान हो रहे हैं। फोरलेन बनने में मुख्य निम्न बातों से लोगों में आक्रोश है कि –
👉🏻 *रोड बनाते समय पर्याप्त मात्रा में कासन रीबन,सुरक्षा निर्देश, नही दिया जा रहा है।*
👉🏻 *फ्लाई ऐश को रोड किनारे खुला छोड़ देना जिससे धूल धुआं के कारण सामने का कुछ नही दिख पाना*
👉🏻 *रोड बनाया जा रहा है लेकिन डायवर्सन रोड़ को उबड़ खाबड़ छोड़ देना जिससे डामरीकरण करके नहीं देना*
👉🏻 *फोरलेन वालो की नासमझी और दादागिरी बने हुए रोड पर वाहन चलाने पर उसमे से जाने से रोकना*
आसपास के 8 से 10 गावों वाले धूल डस्ट, फ्लाई ऐश और गंदे रास्ते से परेशान है।जिससे कारण आक्रोश में आकर विशाल धरना प्रदर्शन और चक्काजाम करने का निर्णय लिया है।
अगर 1 सप्ताह के भीतर यदि देवलापाठ से लेकर कोथारी तक के डायवर्जन रोड को डामरीकरण करके नहीं दिया गया तो विशाल चक्काजाम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.