August 20, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर “सुशासन दिवस” मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य पर “सुशासन दिवस” एवं “धान बोनस राशि वितरण” समारोह का आयोजन 25 दिसम्बर को कृषि उपज मंडी कटघोरा में दोपहर 12 बजे से किया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित किया जाएगा। कटघोरा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लखन लाल देवांगन कैबिनेट मंत्री छ.ग. शासन होंगे।
इस दौरान प्रेमचंद पटेल विधायक कटघोरा विधानसभा सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थिति रहेंगे। इसी तरह सभी जनपद मुख्यालय, ग्राम पंचायत सहित अटल चौक में भी सुशासन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमे स्वच्छता सहित सुशासन का संकल्प भी लिया जाएगा।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.