August 20, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  न्यू ऐरा प्रोग्रेसिव स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध डायरेक्टर व कार्टूनिष्ट हरविंदर मक्कड़ अतिथि रहे। कार्यक्रम के पूर्वाथ में गत वर्ष के बोर्ड परीक्षा में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।
इसके पश्चात कक्षा 6वीं से 12वीं छात्रों के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई जिसमें मुख्यत: वाद्य संगीत की प्रस्तुति, गणेश वंदना, छाऊ नृत्य, विभिन्न देशों के नृत्यों की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। आयोजित कार्यक्रम में कोरबा जिला पुलिस अधिक्षक जितेंद्र शुक्ला मुख्य अतिथि रहे। इस दिन कक्षा नर्सरी से 5वीं के छात्रों के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई जिसमें मुख्यत: रैम्प वाक, जंगल थीम (जानवर बचाओ व पर्यावरण बचाओ) जैसे कर्यक्रमों की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही।
कार्यक्रम के अंत में शाला के चेयरमैन के द्वारा मुख्य अतिथियों को मोमेंटो प्रस्तुत कर धन्यवाद दिया। शाला की चेयरमैन किशोर कुमार साहू, डायरेक्टर दिलीप साहू, प्राचार्य डी.एस. राव, उप प्राचार्य संजय तिवारी एवं हेड मास्टर जगजीत सिंह ने शिक्षको एवं छात्रों के प्रयास की भूरी-भूरी सराहना की।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.