July 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* योजनाओं को जानने और लाभ उठाने शिविर में पहुँच रहे लोग
* ग्राम बेहरचुआ में सुपोषण सहित “बेटी बचाओ अभियान” की दी गई जानकारी
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  “विकसित भारत संकल्प यात्रा” के माध्यम से विकासखंड कोरबा के ग्राम दोंदरो, बेला में विकासखंड कटघोरा के ग्राम छिंदपुर और दर्री में, पोडी-उपरोडा ब्लॉक के मड़ई, लमना में, करतला विकासखंड अंतर्गत ग्राम खुटाकुढ़ा में, सुअरलोट में, विकासखंड पाली के ग्राम चैतमा और कांजीपाली (नवागांवखुर्द) में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर लगाया गया। शिविर में पहुँचे लोगो को केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें योजनाओं की जानकारी दी गई। यहाँ शिविर मोदी की गारंटी प्रचार वाहन के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया गया। जिसे बड़ी संख्या में लोगो ने देखा।
इससे पूर्व कार्यक्रम स्थल पर विकसित “भारत संकल्प यात्रा” के वाहन के पहुंचने पर ग्रामीण द्वारा स्वागत किया गया। युवतियों, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति देकर लोगो का मनोरंजन किया। शिविर में उपस्थित अधिकारियों द्वारा आम नागरिकों को प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड, वन नेशन-वन कार्ड, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, आधार अपडेशन, सस्ती व अच्छी जेनेरिक दवाई आदि की जानकारी देने के साथ योजनाओं से वंचित हितग्राहियों से आवेदन लिए गए और उन्हें योजनाओं के विषय में विस्तार से बताया। योजनाओं की पात्रता को लेकर यहां उनकी समस्याओं का भी समाधान किया गया। बेहरचुआ में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सुपोषण सहित महिलाओं और बच्चों के शारिरिक विकास के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों, बेटी बचाओ अभियान की जानकारी दी गई। बेटियों को शिक्षा से जोड़ने के लिये प्रेरित किया गया। शिविर स्थल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए कैम्प में सस्ती और अच्छी जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराने के साथ बीपी, शुगर की जाँच भी कराई गई। जिले के चिन्हित ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने एवं जानकारी देने हेतु विभागों द्वारा स्टॉल लगाया जा रहा है। जहां पर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया गया एवं जरूरतमंद लोगों को आवेदन फार्म भरवाए जा रहे हैं। शिविर स्थल पर सरपंच, स्थानीय जनप्रतिनिधि अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
* धनगांव, चोटिया, नवापारा सहित अन्य स्थानों में शिविर आयोजित
“विकसित भारत संकल्प यात्रा” के तहत 25 दिसंबर को विकासखंड कोरबा के ग्राम धनगांव में 10 बजे से अजगरबहार में, दोपहर 2 बजे से विकासखंड कटघोरा के ग्राम पंडरीपानी में, डिंडोलभाठा में 2 बजे से, पोडी-उपरोडा ब्लॉक के परला में 10 बजे से, चोटिया में दोपहर 2 बजे से, करतला विकासखंड अंतर्गत ग्राम नवापारा में 10 बजे से, बोतली मे 2 बजे से, विकासखंड पाली के ग्राम बारीउमराव में 10 बजे से और सपलवा (नवागांवखुर्द) में दोपहर 2 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.