February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा आबकारी ने ग्रामीण के घर पीछे बाड़े में दी दबिश  134 लीटर महुआ शराब जप्त


  1. 720 किलो महुआ लहान किया नष्ट
    महिला सहित तीन कथित आरोपी गए जेल
    त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिले के ग्राम भलपहरी (मुक्ता) के कुछ ग्रामीणों ने घर के पीछे डबरी को घेरकर बाड़ा बना लिया था। वे बाड़े के भीतर बड़े पैमाने पर कच्ची शराब बना रहे थे, जिसका खुलासा तब हुआ, जब आबकारी की टीम ने वहां दबिश दी। टीम ने बाड़े के भीतर रखे 134 लीटर महुआ शराब रंगे हाथ जप्त कर लिया। इसके अलावा 720 किलो महुआ लहान को मौके पर ही नष्ट किया गया। मामले में एक महिला सहित तीन आरोपियों को जेल दाखिल कराया गया है।
    कलेक्टर सौरभ कुमार ने अवैध शराब सहित मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने निर्देश जारी किए हैं। उनके निर्देश तथा सहायक आयुक्त आबकारी सौरभ बख्शी के मार्गदर्शन में वृत्त प्रभारियों ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग के उपनिरीक्षक डॉ. सुकांत पांडेय और उनकी टीम को सफलता हाथ लगी। उपनिरीक्षक श्री पांडेय को मुखबीर ने सूचना दी थी कि ग्राम भलपहरी के मुक्ता में कुछ ग्रामीणों ने डबरी को घेरकर बाड़ा बना लिया है। इस बाड़े में अवैध शराब बनाने का कारोबार किया जा रहा है।
    मुखबीर की सूचना पर श्री पांडेय ने मुख्य आरक्षक अजय तिवारी, नगर सैनिक प्रजेश सिंह, कुंदन चंद्रा, पवन राजवाड़े व कृष्णा राजवाड़े के साथ दबिश दी। इस दौरान एक महिला सहित ग्रामीण से 88 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। उनसे 560 किलो महुआ लहान भी मिला, जबकि दुसरा ग्रामीण 46 लीटर महुआ शराब और 160 किलो महुआ लहान के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया। टीम ने महुआ लहान को मौके पर ही नष्ट कर दिया। मामले में आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए तीनों कथित आरोपियों को जेल दाखिल कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.