July 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स निपेंद्र कांकेर। देश के उपराष्ट्रपति महामहिम जगदीप धनखड़ के अपमान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी कांकेर शहर मण्डल द्वारा सुमित्रा मारकोले, भरत मटियारा की उपस्थिति व मण्डल अध्यक्ष दीपक खटवानी के नेतृत्व में राहूल गांधी का पुतला दहन किया गया। संसद से निलंबित विपक्षी सांसद संसद भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे उन्ही में से टीएमसी के एक सांसद कल्याण बेनर्जी ने उपराष्ट्रपति माननीय जगदीप धनखड की भददे व गंदे तरीके से नकल उतारी ।

कांग्रेस के मुख्यिा राहूल गांधी इस दौरान वीडियो बनाते रहे व उपराष्ट्रपति के अपमान में शामिल रहे इसलिए भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश में राहूल गांधी व टीएमसी सांसद का पूतला दहन किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष हलधर साहू, राजीव लोचन सिंह, निर्मला नेताम, देवेन्द्र भाउ, राजा देवनानी, निपेन्द्र पटेल, डॉ देवेन्द्र साहू, विरेन्द्र श्रीवास्तव, भूपेन्द्र नाग, संजय सिन्हा, अरूण कौशिक, गिरधर यादव, विजय लक्ष्मी कौशिक, मीरा सलाम, विजय लखवानी, टेकेश्वर जैन, सरस मेहरा, सत्येन्द्र सोनी, मोती राम नाग, नीलू तिवारी, अंशु शुक्ला, शशांक सलाम, घनेन्द्र ठाकुर, धर्मेन्द्र ठाकुर, संजू सोनी, पीयुष वलेचा, दीपांशु जैन, सरिता यादव, बलराम साहू, जयप्रकाश गेडाम, प्रशांत यादव, पीयुष बैरागी, योगेश साहू, प्यारी साहू, राजेश पटेल, जतीन अठभैया, विजय साहू, रूद्रप्रताप राहूत सिन्हा, आदि सारथी, निखिल रजक, पिंटू यादव, निधि संचेती, शकंुतला जैन, नारायण चंदेल, राकेश यादव, दशरथ साहू, अजय साहू, धर्मेन्द्र साहू, रोशल साहू, सतीश नाग, शिव नेताम, तरूण जैन, महावीर उसेण्डी, प्रेमलाल जैन आदि उपस्थित रहे ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.