लोकसभा सभापति की मिमिक्री मामले को लेकर भाजपा ने किया राहुल गांधी का पुतला दहन



त्रिनेत्र टाइम्स महासमुन्द | लोकसभा के संसद सत्र के दौरान विपक्षी सांसदों के हंगामे के बीच उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमक्री किये जाने और कांग्रेसी सांसद राहुल गांधी द्वारा मिमक्री की वीडियो बनाने से आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने 21 दिसम्बर को स्थानीय बरोड़ा चौक में राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया | पुतला दहन के अवसर पर उपस्थित भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप चन्द्राकर ने बताया कि लोकसभा सत्र के दौरान लगातार हंगामा कर तख्तियां दिखाकर नारेबाजी कर सदन की अवमानना कर रहे लगभग 150 सांसदों को शीतकालीन सत्र के दौरान सस्पेंड किया गया था | जिला महामंत्री प्रदीप ने बताया कि इस सत्र के दौरान टीएमसी सांसद कल्याण बैनर्जी ने उपराष्ट्रपति की नकल उतारते हुए मिमिक्री किया और इस मिमिक्री की कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वीडियो शूट किया है जो उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति की गरिमा के विपरीत आचरण है और सदन की अवमानना है | भाजपा सहित एनडीए ने उपराष्ट्रपति की मिमक्री करने और उसे वीडियो शूट कर रिकार्ड करने का विरोध करते हुए राहुल गांधी का आज पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया है |


पुतला दहन के दौरान भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष सतपाल सिंघ पाली,जिला मंत्री निरंजना शर्मा,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दुबेलाल साहू,गोपाल वर्मा,पार्वती साहू,अमन वर्मा,देवेंद्र चन्द्राकर, रमेश साहू,नन्दू जलक्षत्री,सुनीता साहू,राजेश्वरी तिवारी,देवीचन्द राठी,महेंद्र सिका, हिमांशु चन्द्राकर, खुशाल ठाकुर,एम आर विश्वनाथन, प्रकाश शर्मा,जतिन रूपरेला ,चंद्रिका चौबे,मधुसूदन सोनी सहित शहर मण्डल के सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे |

