July 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* स्वीकृत स्थल पर हुआ निर्माण कार्य का शुभारंभ
* जेसीबी से कराई गई स्थल की साफ-सफाई
* शुरूआत में कर्मचारियों के रहने बनाया जा रहा कैंप

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिलान्तर्गत स्वीकृत स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के नए भवन के लिए ग्राम ग्राम झगरहा की जगह ग्राम भुलसीडीह से लगी जमीन पर निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया है। 325 करोड़ की लागत से कॉलेज व अस्पताल भवन के साथ ही कर्मचारी कालोनी, अस्पताल सहित अन्य निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाएगा।
पहले दिन निर्माण स्थल में मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अविनाश मेश्राम, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. गोपाल कंवर, असिस्टेंट मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. रविकांत जाटवर, डॉ. अमोल समेत सीजीएमएससी के अधिकारी पहुंचे। जहां उन्होंने निर्माण स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के लेआऊट को देखा। दूसरी ओर शुरूआत में जेसीबी से साफ-सफाई कराते हुए कर्मचारियों के रहने के लिए कैंप का निर्माण शुरू किया गया है। कोरबा में मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति करीब 3 साल पहले मिल गई थी। लेकिन स्वीकृत जमीन का पेंच फंसने की वजह से टेंडर में देरी हुई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.