February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* अवॉर्ड सेरेमनी में पुरस्कृत किए गए उत्कृष्ट कर्मचारी और चिकित्सक
कोरबा  न्यू कोरबा अस्पताल (एनकेएच) अपनी स्थापना की 9वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाया। 25 नवंबर को विविध कार्यक्रमों के मध्य स्थापना दिवस का केक ग्रूप डायरेक्टर डॉ. एस.चंदानी व एडीसी डायरेक्टर डॉ. वंदना चंदानी सहित पूरी अस्पताल टीम के साथ मिल कर काटा गया साथ ही दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। डॉ. चंदानी ने समस्त चिकित्सकों एवं कर्मचारी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके ग्रुप के सभी अस्पतालों में मरीजों की सेवा से लेकर अस्पताल के प्रत्येक कार्य में आप सबकी अहम भूमिका रही हैं। इन्हीं कर्मचारियों और चिकित्सकों की बदौलत एनकेएच ग्रुप ने ऊंचाइयां हासिल की हैं। इस तरह का सहयोग आगे भी एनकेएच ग्रुप को मिलता रहेगा, इसका पूर्ण विश्वास हैं।

डॉ. चंदानी ने कहा कि एनकेएच ने चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में कई आयाम स्थापित किए हैं। मरीजों की पूर्ण सेवाभाव से देखभाल करने के साथ ही उन्हें बेहतर से बेहतर उपचार व लाभ देने के लिए एनकेएच ग्रुप संकल्पित है। लोगों के बढ़ते विश्वास ने एनकेएच ग्रुप आफ हॉस्पिटल्स को नई ऊंचाइयां दी है।
स्थापना दिवस महोत्सव में प्रोत्साहन बढ़ाने हेतु अवार्ड सेरेमनी भी रखी गयी जिसमें एनकेएच ग्रुप के समस्त कर्मचारियो व चिकित्सकों को प्रतिभा के आधार पर पुरस्कार वितरण किया गया। एंप्लॉयर ऑफ द ग्रुप, एम्प्लॉय ऑफ द ईयर, डिपार्टमेंट अवॉर्ड्स, मिस्टर व मिस एनकेएच सहित और भी स्पेशल कैटेगरी अवार्ड दिए गए। स्थापना दिवस पर अन्य बहुत से कार्यक्रम नृत्य, गायन, नाटक, रैंप वॉक आदि का भी आयोजन किया गया। एनकेएच ग्रुप के स्टाफ ने इनमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा दिखाई।

इससे पहले एनकेएच ग्रुप के द्वारा 21 से 23 नवंबर तक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। एनकेएच ग्रुप और इसके शाखाओं के द्वारा विभिन्न खेल खिलाए गए जिनमें एनकेएच कोरबा, जमनीपाली, चांपा व बालको सहित एनकेएच मेडजोन, एडवांस डायग्नोस्टिक सेंटर (एडीसी) के कर्मचारियो ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन राजेश चंदानी व अंकिता चक्रवर्ती ने किया।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.