छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का 16 वॉ प्रांतीय अधिवेशन एवं आष्टम अग्र अलंकरण समारोह इस वर्ष राजनांदगांव में



छत्तीसगढ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का 15 वॉ प्रांतीय अधिवेशन एवं सप्तम अग्र अलंकरण समारोह दिनॉक 7 एवं 8 जनवरी 2023 को कोरबा में अग्रवाल सभा कोरबा के आतिथ्य में धूमधाम से सम्पन्न हुआ था।
इस वर्ष छत्तीसगढ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का 16 वॉ प्रांतीय अधिवेशन एवं अष्टम अग्र अलंकरण समारोह दिनॉक 13 एवं 14 जनवरी 2023 को राजनांदगांव के
अनंत पैलेस, सी.आई. टी. कालेज के समीप, बायपास रोड में अग्रवाल सभा राजनांदगांव के आतिथ्य में आयोजित है जिसकी वृहद् तैयारियॉ अग्र अलंकरण की टीम की सदस्या डॉ. अनिता मोहनलाल अग्रवाल, सह संयोजक पंकज अग्रवाल एवं डॉ. निर्मल अग्रवाल के नेतृत्व एवं मार्ग दर्शन में प्रारम्भ है एवं इस अवसर पर विभिन्न 18 क्षेत्रों में उत्कृृष्ठ प्रदर्शन करने वाले 18 प्रतिभागियों को अग्र अलंकरण पुरस्कार प्रदान किये जायेंगें एवं चयनित प्रतिभागी को 11000/- नगद, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के कर कमलों द्वारा प्रदान किया जायेगा उक्ताशय की जानकारी प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री अशोक मोदी एवं प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्या श्रीमती शोभा केडिया जी ने दी।
जुलाई 2022 से 30 जून 2023 तक विभिन्न 18 क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली शख्सियतों से आवेदन मांगे गये है। अग्र अलंकरण प्राप्त करने के लिये निर्धारित योग्यता के प्रतिभागी अपना विस्तृत विवरण सहित आवेदन निर्धारित प्रपत्र में 20 दिसम्बर 2023 तक भरकर डॉ. अनिता अग्रवाल द्वारा मोहनलाल अग्रवाल एम आई जी 80, मारूति विहार कालोनी मोहाबा बाजार रोड, रायपुर में जमा कर सकते है।
जिन क्षेत्रों के लिये प्रतिभागियों से आवेदन आमंत्रित किये गये है वह इस प्रकार हैः-
उच्च शिक्षा या समकक्ष के क्षेत्र में दिया जाने वाला यह पुरस्कार गोल्ड मेडलिस्ट को, यूपीएससी प्।ैध्प्च्ैध्प्थ्ैध्प्म्ै के चयन में, समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि पर, अस्पताल / धर्मशाला इत्यादि के निर्माण पूरा करने पर, सर्वश्रेष्ठ संयुक्त परिवार (एक रसोई होने पर) ,, समाजसेवा के क्षेत्र में जीवन पर्यन्त सेवा के लिए ( इसमें समय का बंधन नहीं है ), ब्ळच्ैब परीक्षा में चयन पर उत्कृष्ट को, बारहवीं की प्रवीण सूची में सर्वश्रेष्ठ को, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में अमूल्य सेवाओं के लिये, पर्यावरण एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान पर, प्रतियोगी परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर इंजीनियरिंग, मेडिकल, सीए प्रप्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर, उद्योग एवम व्यापार के क्षेत्र में परचम लहराने पर,संगीत, कला, नृत्य एवं संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर, सर्वश्रेष्ठ सामाजिक प्रकाशन,पत्रिका,खोजी पत्रकारिता या इलेक्ट्रानिक मीडिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर, उत्कृष्ट अग्रणी अग्रवाल संस्था के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले को, खेल कूद के क्षेत्र में प्रांतीय या राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने पर, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने एवं साहित्य एवं सेवा के क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।
श्री मोदी जी ने बताया कि इन क्षेत्रों में विशिष्टता प्राप्त अग्रवाल समाज के योग्य प्रतिभागी निर्धारित समय सीमा दिनॉक 20 दिसम्बर 2023 तक अपना आवेदन निश्चित रूप से जमा करे ताकि समय रहते उन पर विचार किया जा सकें साथ ही उन्होने समाज के समस्त लोगों से आग्रह किया है कि उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक की संख्या में सह-परिवार पधारकर कार्यक्रम का आनंद लेवे तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में छत्तीसगढ प्रांतीय अग्रवाल संगठन कौ सहयोग प्रदान करें।

