February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा  मिनीमाता बांगो बांध में उस समय बड़ी घटना घटित हो गई, जब बांध से पानी छोड़ा गया। इससे पहले बजे सायरन की आवाज कार्तिक स्नान करने पहुंचे परिवार के सदस्य समझ नहीं पाये की खतरे का सायरन बज रहा हैं. डेम के भीतर फंसे परिवार में मासूम सहित छह सदस्य शामिल हैं। जिन्हें बाहर निकालने के लिए पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि बाकीमोगरा क्षेत्र में रहने वाला रंजन वर्मा व एक अन्य व्यक्ति का परिवार कार्तिक पूर्णिमा स्नान करने बांगो बांध गया हुआ था। दोनों परिवार के सदस्य बांध के भीतरी हिस्से में बने टीले में बैठे हुए थे। इसी दौरान बांध के कर्मचारियों ने पानी निकासी के लिए सायरन बजाया। इस बात से अनजान परिवार के सदस्य अथाह जल समूह का आनंद लेने में मशगूल थे। उन्हें बांध से छोड़े गए पानी का पता ही नहीं चला। जब बांध का जल स्तर तेजी से बढ़ा तो परिवार के होश उड़ गए।

आसपास मौजूद लोगों की सांस भी थम गई। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। बांगो थाना प्रभारी मनीष नागर के नेतृत्व में पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस और डायल 112 की टीम ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों परिवारों को बाहर निकालने जुटी हुई है।पुलिस की माने तो परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित है, रेस्क्यू कर परिवार को बाहर निकाल दिया गया है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.