August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


कोरबा जिले के करतला थानांतर्गत ग्राम घिनारा में निवासरत एक 19 वर्षीय युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसे उपचार के लिए प्रथम दृष्टया करतला सीएचसी ले जाया गया। वहां से रेफर किये जाने के बाद कोरबा जिला अस्पताल लाया गया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
अस्पताल के वार्ड ब्वाय द्वारा सूचना दिए जाने पर अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया। मृतका के शव को पीएम के लिए चीरघर भिजवा दिया गया। मामले की मर्ग डायरी अस्पताल चौकी पुलिस द्वारा करतला थाने को विवेचना के लिए रेफर की गयी।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.