February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* 30 हजार से अधिक श्रद्धालु के शामिल होने की उम्मीद
कोरबा जिले में हिंदू क्रांति सेना के द्वारा अंचल के सर्वमंगला मंदिर घाट पर देव दीपावली के उपलक्ष्य में हसदेव महाआरती का आयोजन किया जा रहा है, इसे बनारस के देव दीपावली की गंगा आरती की तर्ज पर कराया जा रहा है। आयोजन की तैयारी में समिति के कार्यकर्ता पिछले एक महीने से लगे हुए हैं और आरती की तैयारी लगभग पूरी की जा चुकी हैं। हसदेव महाआरती का आयोजन 27 नवंबर सोमवार की शाम 5 बजे से होगा। सर्वमंगला मंदिर घाट को बनारस की तर्ज पर सजाया जा रहा है। बनारस से पंडित भी इस आरती के लिए कोरबा आ रहे हैं। पूजा और हवन कोरबा के ब्राह्मणो द्वारा किया जायेगा।
हिंदू क्रांति सेना के अध्यक्ष राहुल चौधरी ने बताया कि बनारस की देवदीपावली और गंगा आरती विश्व प्रसिद्ध है इसीलिए हसदेव महाआरती करने के लिए बनारस से ही पंडित आएंगे। पिछले साल भी हिंदू क्रांति सेना ने सर्वमंगला मंदिर घाट पर हसदेव महाआरती का भव्य आयोजन किया था। लेकिन इस साल की हसदेव महाआरती काफी खास होगी। इस बार के हसदेव महाआरती में दर्री, बालको, कुसमुंडा, कटघोरा, पाली एवं उरगा क्षेत्र के साथ-साथ पूरे कोरबा एवं आस-पास के जिलों से भी श्रद्धालु सम्मिलित होंगे। पिछले साल 20 हजार के आस-पास श्रद्धालु हसदेव महाआरती में शामिल हुए थे। अध्यक्ष राहुल चौधरी ने बताया कि इस साल उससे भी अधिक श्रद्धालु के शामिल होने की उम्मीद हैं।
उन्होंने आगे बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य हसदेव महाआरती का आयोजन किया जाएगा। मंत्रोच्चार करने वाले पंडितों के साथ ही शहर भर के श्रद्धालुओं को हिंदू धर्म से जुड़े विभिन्न संगठन और आम लोगों को आयोजन में आमंत्रित किया गया है।
हसदेव महाआरती 2023 में मुख्य आकर्षण के केंद्र में 11000 दीप प्रज्वलन, 2100 दीपदान, 51 लीटर दूध में दुधाभिषेक, 51 मीटर चुनरी भेंट, बनारस के पंडितों द्वारा महाआरती, भव्य आतिशबाजी, साउंड एवं साइट शो, लेजर लाइट शो, भजन संध्या, पुष्प वर्षा के अलावा झांकी व ब्राह्मणो द्वारा शंखनाद किया जाएगा।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.