कोरबा न्यू ऐरा प्रोग्रेसिव स्कूल में संपन्न हुई कला प्रदर्शनी







कोरबा जिले में संचालित न्यू ऐरा प्रोग्रेसिव स्कूल में कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में विविध प्रकार की कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया एवं विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया जिसके निर्णायक हेतु डीपीएस बालको के कला शिक्षक नबारुन तालुकदार उपस्थित रहे।
इसके अंतर्गत मुख्यत: रेत कला, लिपन कला, मधुबनी, बनावट कला, अफ्रीकी कला, सिक्का कला, मिट्टी कला, प्लेट पेंटिंग, इस्लामी कला, टोकरी सजावट, बोहो कला, गुल्लक कला, रेत कागज पेंटिंग, वर्ली कला, गोंड कला, अपशिष्ट से सर्वश्रेष्ठ, बोतल कला, दिव्य सजावट, मॉडल हाउस, पेपर लैंप, पेन होल्डर, वॉल हैंगिंग आदि कलाओं के लगभग 500 से ज्यादा कलाकृति प्रस्तुत किए गये। ये सभी कलाकृतियाँ विधार्थियों द्वारा शाला में कला शिक्षिकाओ के मार्गदर्शन में बनाया गया हैं।
उक्त कला प्रदर्शनी के साथ ही आंनन्द मेला व शाला के 6 क्लबों द्वारा पालकों के लिए खेलकुद का आयोजन भी किया गया। शाला की चेयरमैन किशोर कुमार साहू, डायरेक्टर दिलीप साहू, प्राचार्य ड़ी.एस. राव, उप प्राचार्य संजय तिवारी एवं हेड मास्टर जगजीत सिंह ने छात्रों के प्रयास की सराहना की।





