February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


कोरबा जिले में अवैध कटाई अनवरत जारी है। पेड़ों के ठूंठ मौके पर देखे जा सकते हैं। लकड़ी तस्करों पर कोई कार्यवाही नहीं होने से उनके हौसले बुलंद होते जा रहे हैं, जिससे व्यापक पैमाने पर हरियाली को नुकसान पहुंच रहा हैं।
कोरबा जिले में कटघोरा वनमंडल के पसान रेंज में पेड़ों की अवैध कटाई हो रही हैं। इसकी भनक भी वन अमले को नहीं लग पा रही हैं। जंगल में कई जगह पेड़ों के ठूंठ हैं। आसपास संचालित अवैध ईंटभट्टे में लकड़ी को खपाने की आशंका हैं। पसान से ही लगे जंगल में बड़े पैमाने पर पेड़ के ठूंठ देखे जा सकते हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि ईंट को पकाने के लिए इसके पहले भी पेड़ों की कटाई हो चुकी है, लेकिन अभी तक लकड़ी तस्कर पकड़े नहीं गए हैं। घने जंगल में लकड़ी तस्कर एक-एक पेड़ को अलग-अलग स्थान से काटते हैं, ताकि पता न चले।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.