August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* विभिन्न समाज के लोगों ने किया आत्मीय स्वागत
कोरबा  अंचल में गुरूनानक देव की जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में सिख समुदाय द्वारा गुरू ग्रंथ साहिब व गुरूनानक देव की भव्य शोभा यात्रा के साथ नगर कीर्तन रैली निकाली गई, जिसमें समुदाय के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
प्रकाश पर्व के अवसर पर निकाली गई शोभा यात्रा पुरानी बस्ती स्थित गुरूद्वारे से शुरू होकर पावर हाउस रोड होते हुए टी.पी. नगर स्थित गुरूद्वारे में पहुंच संपन्न हुई। शोभा यात्रा के दौरान गुरू ग्रंथ साहिब को फूलों से सुसज्जित वाहन में रखा गया था। शोभा यात्रा के आगे पंच प्यारों की कतार चल रही थी। शोभा यात्रा में ग्रंथ साहिब को चंवर दिया जा रहा था। गुरूदेव के शोभायात्रा के दौरान सिख समाज की युवतियों द्वारा मार्ग में झाड़ू लगाते हुए फूलों की बारिश भी की जा रही थी। महिला श्रद्धालुओं द्वारा कीर्तन किया जा रहा था। शोभा यात्रा का जगह-जगह विभिन्न समाज के लोगों ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान शौर्य व कलाबाजी का प्रदर्शन भी किया गया। देर शाम तक जारी रहे इस शोभा यात्रा में आतिशबाजी का दौर भी बदस्तूर जारी रहा। सांप्रदायिक सौहार्द्रता के प्रतीक प्रकाश पर्व में सिख समुदाय के लोगों के अलावा अन्य समाज के लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभा यात्रा की समाप्ति के बाद टी.पी. नगर गुरूद्वारा में
पहुंचकर श्रद्धालुओं ने मत्था टेक कर लोगों के सुख-समृद्धि के लिये प्रार्थना की।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.