August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


कोरबा  हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी हत्या के मामले में जेल में बंद कपिल त्रिपाठी से कटघोरा जेल में मिलने आए एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कथित आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसको न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल दाखिल कराया गया है। मामले में दो कथित आरोपी अब तक फरार हैं।
कुदुदंड में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी की सालभर पहले 14 दिसंबर की शाम सकरी बाइपास के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या को अंजाम देने के बाद शूटर भाग निकले। वहीं, कपिल भी अपने घर से फरार हो गया। पुलिस ने तत्काल संजू के पिता जयनारायण त्रिपाठी, कपिल की पत्नी सुचित्रा को हिरासत में ले लिया। दोनों पुलिस को गुमराह करते रहे।
जयनारायण त्रिपाठी के मोबाइल पर मिले काल रिकार्ड से पुलिस को पता चला कि बाहर से आए शूटर ने उक्त घटना को अंजाम दिया है। इसके बाद पुलिस के कई दलों अलग-अलग राज्य में भेजा गया। पुलिस की एक टीम ने लखनऊ में घेराबंदी कर नेपाल भाग रहे कपिल नामक व्यक्ति को पकड़ लिया। उससे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मामले में 21 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहीं, शूटर भागने में कामयाब हो गए। इसके बाद पुलिस फरार शूटर की तलाश में लगी थी।
इस बीच केंद्रीय जेल में बंद कपिल त्रिपाठी को कटघोरा जेल में स्थानांतरण कर दिया गया। पुलिस को सूचना मिली कि मामले में फरार एक शूटर उससे मिलने कटघोरा जेल आने वाला है। इस पर कटघोरा पुलिस को इसकी सूचना देकर एक दल को रवाना किया गया। जेल के जवानों को तैनात कर दिया गया। कटघोरा जेल के पास पुलिस के दल ने घेराबंदी कर उत्तरप्रदेश के बांडीटोला चौक, थाना चौक जिला वाराणसी निवासी को पकड़ लिया। पुलिस दल ने उससे मामले में फरार दो अन्य शूटर के संबंध में पूछताछ की। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.