March 9, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश पर लगातार कार्यवाही की जा रही हैं। इसी क्रम में प्रार्थीया श्रीमति सुशीला बाई पति गणेश राम कंवर उम्र 36 वर्ष साकिन भोडकच्छार पटपरा पुसके चैतमा के द्वारा 01 जुलाई को पु.स.के. चैतमा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की 30/11/2022 को प्रार्थिया अपने यूनियन बैंक शाखा चैतमा के बचत खाता क्रमांक 421002120011014 में 35000 रूपये बैंक जमा पर्ची भरकर कैशियर कथित आरोपी के समक्ष पेश की थी जो कैशियर द्वारा प्रार्थियां को 35000 रूपये जमा करने का पावती देकर भेज दिया गया प्रार्थियाँ 3 महीने बाद अपने खाता से पैसा निकालने हेतु बैंक आकर आहरण पर्ची भरकर पैसा निकालना चाही जो पता चला की प्रार्थियां के खाते में पैसा ही नहीं है तब ठगी होने का अहसास होने पर प्रार्थियां कैशियर से संपर्क करने पर गोलमाल जवाब देकर प्रार्थियां को गुमराह करने की रिपोर्ट पर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला को अवगत कराने पर तत्काल कार्यवाही हेतु आदेशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं एसडीओपी कटघोरा के पर्यवेक्षण थाना प्रभारी पाली अभिनावकांत सिंह चौकी प्रभारी चैतमा सुरेश कुमार जोगी को तत्काल कार्यवाही हेतु आदेशित करने पर कथित आरोपी की पता-साजी करने पर उसे जो 5 महीने से फरार चल रहा था 25 नवंबर को साइबर सेल कोरबा की मदद से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.