April 23, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


कोरबा  औद्योगिक महानगर के नाम से मिनी इंडिया के रूप में जाने जाने वाली कोरबा जिले में हजारों वाहनों से भारी यातायात दबाव के बीच जिले की यातायात पुलिस ने वर्ष 2023 के जनवरी से अक्टूबर महीने तक 20,209 वाहनों के प्रकरणों में एक करोड़ 13 लाख 43 हजार का जुर्माना वसूल किया है।
इनमें न्यायालय में पेश प्रकरण 510 से अर्थदंड 25.39 लाख रुपए तथा समंश शुल्क 87 लाख 73 हजार 900 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया है। इस दौरान पूर्व में विभिन्न पुलिस अधीक्षकों के निर्देशानुसार तत्कालीन यातायात थाना प्रभारी के निर्देशन में पूरी कार्यवाही की अगुवाई करते हुए एएसआई मनोज राठौर की मॉनिटरिंग में क्रमश एएसआई घनश्याम सिंह, सुदामा पाटले, तरूण जायसवाल, मालिकराम जांगड़े व प्रधान आरक्षकों एवं आरक्षकों की टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। मौजूदा समय में नए कार्यवाहक यातायात प्रभारी गोवर्धन माझी के साथ एएसआई राठौर एवं उनकी टीम प्रतिबद्ध होकर मोव्ही एक्ट की कार्यवाही में जुटी हुई है

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.