March 9, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

कोरबा – शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय, कोरबा में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें श्री विक्रम प्रताप चन्द्रा, विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट एवं श्री कृष्ण कुमार सूर्यवंशी एडीजे उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र सिंह के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन एवं सरस्वती वदना से किया गया। तत्पश्चात् श्री विकम प्रताप चन्द्रा का स्वागत श्रीमती अमिता सक्सेना, आई. क्यू.ए. सी. प्रभारी एवं श्री कृष्ण कुमार सूर्यवंशी का स्वागत डॉ. श्रेणी दिवाकर, सह-संयोजक आई क्यू.ए.सी. एवं डॉ राजेन्द्र सिंह प्राचार्य का स्वागत डॉ. ए.पी. सिंह, नैक संयोजक द्वारा पुष्प गुच्छ एवं बैज लगाकर किया गया।

अतिथि श्री विकम प्रताप चन्द्रा ने पाक्सो एक्ट को लेकर छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी। किसी भी तरह के अपराधिक मामला होने पर परिवार के सदस्य आगे आकर उनको न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है एवं पीडित की जानकारी गुप्त रखी जाती है। श्री कृष्ण कुमार सूर्यवंशी ए.डी.जे. ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों एवं महिलाओं के लिए निःशुल्क विधिक सहायता केन्द्र स्थापित है, जहा विधिक मार्गदर्शन एवं अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही उन्होंने परिवहन से संबंधित लायसेंस एवं इश्युरेंस के बारे में जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र सिंह ने छात्राओं को इस दिए विधिक जानकारी को लाभप्रद बताया तथा कार्यकम की सराहना की। अतिथियों के द्वारा छात्राओं को अधिक जानकारी के लिए ग्रंथापाल डॉ. एस सरस्वती राव को ग्रंथालय के लिए “सरल कानूनी शिक्षा पुस्तक प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन कु. अन्नू यादव, एम.एस.सी रसायनशास्त्र की छात्रा के द्वारा किया गया। श्रीमती कल्याणी ध्रुव, सहायक प्राध्यापक वनस्पतिशास्त्र के द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.