March 9, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* गाली-गलौच करने का भी आरोप
* मामला थाने पहुंचने पर हुई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
कोरबा शहर के मध्य पॉश कालोनी में रहने वाले जल संसाधन विभाग में कार्यरत कार्यपालन अभियंता को मादक पदार्थ का सेवन कर आए दिन हंगामा मचाना महंगा पड़ गया। मादक पदार्थ के नशे में अधिकारी ने अपने पड़ोसी को भी नही बख्शा। बताया जा रहा हैं की रोजाना उनकी गाली-गलौच और धमकी से परेशान पड़ोसी थाना जा पहुंचा। शिकायत मिलने पर पुलिस ने अधिकारी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की हैं।
जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला मानिकपुर पुलिस चौकी अंतर्गत पावर हाईटस अपार्टमेंट का है। पावर हाईट्स के मून ब्लॉक में निवासरत जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता निवास करते हैं। उनके बगल में ही सिंचाई विभाग के ही एक अन्य कार्यपालन अभियंता परिवार सहित निवास करते हैं। उन्होंने मानिकपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई हैं कि जल संसाधन विभाग के ई मादक पदार्थ का सेवन कर नशे में आए दिन भद्दी-भद्दी गालियां देते हैं। वे रविवार की दोपहर लगभग 1 बजे नशे की हालत में उनके घर जा पहुंचेऔर उनके साथ गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। सुसायटी के कुछ पदाधिकारियों की समझाईश के बाद मामला शांत हो गया, लेकिन शाम करीब 4 बजे उनके द्वारा पुनः गाली-गलौच शुरू कर दी गयी। उन्होंने आगे बताया कि रात लगभग 8 बजे अफसर उनको धमकाने लगे।
उनकी धमकी से भयभीत पड़ोसी ने न सिर्फ मानिकपुर पुलिस से बल्कि पुलिस अधीक्षक से भी मामले की शिकायत कि। मामले को लेकर पुलिस चौकी प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि शिकायत मिलने पर जल संसाधन विभाग में कार्यरत कार्यपालन अभियंताके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.