January 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा जिले के ग्राम गुरमा, तनेरा एवं जलके का जंगल इन दिनों गजराजों की चिंघाड़ से गुंज रहा है इन तीनों स्थानों पर 100 से लगभग गजराज विचरण कर रहे हैं। जो जंगलो में चिंघाड़ने के साथ ही आसपास के खेतों में पहुंचकर फसलो को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बड़ी संख्या में गजराजों के विचरण करने से क्षेत्र में दहशत का मौहाल व्याप्त हैं।
हालांकि वन विभाग लगातार क्षेत्र में गजराजों की निगरानी कर रहा हैं। बावजूद इसके हाथी जंगलो से निकलकर खेतो व खलिहानों में पहुंचकर ग्रामीणों की फसलो को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिससे ग्रामीणों में दहशत के साथ ही गहरा आक्रोश भी व्याप्त हैं। ग्रामीणों द्वारा लगातार इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की जा रही है। लेकिन अब तक इसका कोई हल नही निकाला जा सका हैं।
कई बाद गजराजो की वजह से उनकी जान को भी खतरा हो जाता हैं। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार 30-30 हाथी तनेरा व जलके सर्किल में विचरण कर रहे हैं। जबकि 37 हाथी गुरमा के जंगल में डेरा डाले हुए हैं। जिनकी वन विभाग द्वारा 24 घंटे अनवरत निगरानी की जा रही हैं।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.