कोरबा युवा भाजपा नेता विकास महतो ने भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन के पक्ष में किया प्रचार-प्रसार







* भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जमकर उत्साह
* नीरस हो गयी भाजपा में जान फूंकने मैदान में उतरे कई दिग्गज
कोरबा जिले के चुनावी समर में नीरस हो चुकी भाजपा में जान फूंकने कोरबा विधानसभा क्षेत्र में कई दिग्गज उतर चुके हैं। इन नए नेताओ के चुनावी समर में उतरने का कितना लाभ भाजपा को मिलेगा यह तो चुनाव परिणामो से ही स्पस्ट होगा किन्तु बताया जा रहा हैं कि इनमे सबसे बड़ा नाम युवा भाजपा नेता विकास महतो का बताया जा रहा हैं वैसे विकास महतो भी पूरी सक्रियता के साथ युवा टीम को रिचार्ज करने जुट गए है। विकास महतो के साथ ही जागेश लांबा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, अशोक चावलानी, प्रफुल्ल तिवारी, पुराने भाजपाई, युवा भाजपा नेता सहित आरएसएस की टीम मैदान में उतर चुकी है। इन नेताओं पर नजर रखने बाहर के राज्यों से टीम भेजी गई है जो लगातार मॉनिटर कर रही हैं।
कोरबा के पूर्व कलेक्टर आईएएस आर.पी.एस. त्यागी भी पाली-तानाखार क्षेत्र को छोड़ कोरबा क्षेत्र में जोरशोर से चुनाव प्रचार में जुट गए है। अन्य क्षेत्र से कोरबा शहर में वापस लौटते ही विकास महतो ने कोरबा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को विजयी बनाने के लिए अपने समर्थकों के साथ कमर कस ली है। विकास महतो को संगठन और चुनाव संबंधी कार्यों का काफी अनुभव है, जिसका पूरा लाभ प्रत्याशी लखनलाल देवांगन को मिलने की उम्मीद भाजपाईयो द्वारा जताई जा रही हैं।
विकास महतो ने अपने समर्थकों के साथ शहर के आर.पी. नगर, शिवाजी नगर, एम.पी. नगर, पं. रविशंकर शुक्ल नगर सहित टी.पी. नगर, ढोढ़ीपारा, बालको, रुमगरा, रिसदी के अलावा दर्जनों क्षेत्रों में प्रत्याशी लखनलाल देवांगन के लिए प्रचार-प्रसार व जनसंपर्क किया। विकास महतो के द्वारा इस दौरान भाजपा सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों को बताने के साथ-साथ केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के द्वारा कि जा रही कल्याणकारी योजनाओं और छत्तीसगढ़ में भाजपा की घोषणाओं की जानकारी भी दी जा रही है। विकास महतो के साथ चल रहे समर्थकों के द्वारा कोरबा विधानसभा प्रत्याशी के घोषणा पत्र के बारे में जनता को बताया जा रहा है।





