August 23, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा नवजात बेबी एलिफेंट के साथ आगे बढ़ा दल  वन विभाग कर रहा निगरानी

1 min read


कोरबा जिला वनमंडल के पसरखेत रेंज अंतर्गत समरकना जंगल में जन्म लिए नवजात बेबी एलिफेंट को लेकर हाथियों का दल अब कुदमुरा वन परिक्षेत्र के लबेद गांव पहुंच गया है। हाथियों ने यहां पहुंचते ही उत्पात मचाना शुरू कर दिया और लबेद गांव में ग्रामीणों के खेतों में पककर तैयार धान की फसल को तहस-नहस कर दिया, जिससे 5 किशान प्रभावित हुए हैं। उनकी मेहनतों पर पानी फिर गया है।
उक्त हाथियों के दल में 8 बच्चे पहले से हैं। नए बेबी एलिफेंट के जन्म लेने से बच्चों की संख्या 9 हो गई है। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक चूंकि झुंड में नवजात के अलावा बड़ी संख्या में बेबी एलिफेंट है अत: उनकी सुरक्षा को लेकर हाथियों का दल काफी संवेदनशील है। वन विभाग दल की गहन निगरानी में जुटा हुआ है। हाथियों के दल पर अमला चौबीसों घंटे निगरानी रख रहा है। हाथियों के दल ने कुदमुरा रेंज के लबेद पहुंचने से पूर्व समरकना में भी जमकर उत्पात मचाया और कई ग्रामीणों की फसल को चौपट कर दिया।
हाथियों के क्षेत्र से अन्यत्र जाने पर पसरखेत रेंज के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और हाथियों के किये गए नुकसानी का आंकलन करने के साथ ही रिपोर्ट तैयार की। जानकारी के अनुसार हाथियों के उत्पात में ग्रामीणों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। उधर कटघोरा वनमंडल के केंदई रेंज में हाथी समस्या लगातार बनी हुई है। यहां के जंगल में 50 की संख्या में हाथी कोरबी सर्किल में घूम रहे हैं। हाथियों ने बड़काबहरा क्षेत्र में पहुंचकर वहां किसानों के खेतों में लगी धान की फसल को रौंद दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.