भाजपा प्रत्याशी चैतराम अटामी ने बचेली व किरंदुल मंडल में किया जनसम्पर्क




घर घर जनसम्पर्क के दौरान मिल रहा है अपार समर्थन

दंतेवाड़ा
आज बचेली व किरंदुल नगर के विभिन्न बूथ केंद्र में सुबह से शाम तक भाजपा कार्यकर्ताओ ने प्रचार प्रसार किया ।इस दौरान भाजपा प्रत्याशी चैतराम अटामी भी खुद जनसम्पर्क में मौजूद रहे।श्री अटामी व भारी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता व समर्थको ने घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया व उनकी समस्याओ को सुना | श्री अटामी ने कहा की लोह नगरी बचेली व किरंदुल के लोगो को बदहाल सड़क के कारण धुल और गड्ढे का सामना करते परेशान होना पड़ रहा है, इतने लोग सड़क की बदहाली के कारण दुर्घटना का शिकार प्रतिदिन होते है पर कांग्रेस की गूंगी बहरी सरकार में सुनने वाला कोई नहीं है | श्री अटामी ने कहा की भाजपा शाशनकाल में बनाये गये गौरव पथ व मुख्यालय से जोड़ने वाले सड़क के गड्ढो को भरने तक के लिये कांग्रेस सरकार के पास फण्ड नहीं है जहा देखो बचेली व किरंदुल में धुल ही धुल दिखाई देता है,ट्रांसपोर्ट नगर बनाने का वायदा उपचुनाव में कांग्रेस के नेताओ ने किया पर ट्रांसपोर्ट नगर तो नहीं बना वहा कूड़े का पहाड़ जरूर बना दिया गया | श्री अटामी ने कहा की अबकी बार छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है और भाजपा की सरकार बनते ही डी एम् ऍफ़ की राशि के बंदरबांट का जांच भी होगा और दंतेवाड़ा जिले के विकास के नाम पर सिर्फ जो घोटालेबाजी की गयी है जमीनी स्तर पर कुछ नहीं हुआ इसके दोषियों पर कार्यवाही भी होगा और सम्पूर्ण छेत्र में सड़क,शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी मुलभुत सुविधाओं के लिये लोगो को परेशांन नहीं होना पडेगा | इस दौरान भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्तागण व समर्थक भारी संख्या में मौजूद रहे |


