कोरबा पुल से 20 फीट नीचे गिरने से बाइक सवार एक की हुई मृत्यु-एक अन्य गंभीर घायल




कोरबा जिले में पुल से 20 फिट नीचे गिरने से बाइक सवार युवक की मृत्यु हो गई है, वही दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा हैं । उक्त घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पुलिस पहुंची और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक मृतक अपने भाई के यहां दशहरा देखने आया था। यह घटना देर रात की बताई जा रही है। मृतक का नाम योगेश यादव बताया जा रहा है। इस घटना की सूचना मिलते ही बांकीमोंगरा पुलिस मौके पर पहुंची है और दोनों को एसईसीएल अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां घायल युवक का इलाज जारी है।


