August 23, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की बहनों के द्वारा साध्वी पुष्पांजलि जी की उपस्थिति में हिन्दू समाज की रक्षा के लिए अपने रक्त से तिलक करके किया गया शस्त्र पूजन

1 min read

विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति दुर्गावाहिनी के द्वारा कल दिनांक 21/10/2023 दिन शनिवार सप्तमी तिथि को दुर्गा शक्ति यात्रा निकाली गई।

सनातन धर्म के अनुसार हमारी मातृशक्तियां ही इस प्रकृति की जननी और रक्षक है अतः मातृशक्ति की शक्तियों का एहसास हर सनातनी के मन में जगाने मूल उद्देश्य लेकर यह यात्रा निकाली गई।

यह यात्रा जिले में दो जगहों में निकली गई। एक यात्रा राम मंदिर सीतामणी से सरस्वती शिशु मंदिर पुराना बस स्टैंड कोरबा तक निकली गई। और दूसरी यात्रा हनुमान मंदिर सेक्टर पांच से राम मंदिर तक निकाली गई।

दोनों यात्राओं में 300 से अधिक की संख्या में मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की बहनें शामिल हुईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.