March 7, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


कोरबा जिले में वनमंडल कटघोरा के केंदई रेंज अंतर्गत लोनर हाथी चेतक का आतंक लगातार जारी है। अलसुबह खेत देखने गए एक किसान का कोरबी सर्किल में पुराना मातिन दाई मंदिर के पास सामना लोनर हाथी चेतक से हो गया। चेतक ने देखते ही उसे दौड़ाया जिस पर भागने के चक्कर में वह गड्ढे में गिर गया और चोटिल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार खडफ़ड़ी पारा निवासी रंगलाल यादव अपने खेत को देखने गया था तभी पुराना मातिन दाई मंदिर के पास सड़क किनारे विचरण कर रहे लोनर हाथी से उसका सामना हो गया। लोनर ने देखते ही उस पर हमला करने की कोशिश की और काफी दूर तक दौड़ाया। भागने के फेर में ग्रामीण गड्ढे में गिरकर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया है। उक्त घटना के बाद लोनर हाथी डंपिंग एरिया में पहुंचकर विचरण कर रहा है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.