January 21, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


कोरबा  शालेय खेल प्रतियोगिता में जिले के होनहार बैडमिंटन खिलाड़ी डोलेश डनसेना ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अगले लेवल के चैलेंज में अपनी खेल प्रतिभा दिखाने जगह पक्की कर ली है। राज्य स्तरीय स्पर्धा में कई चरण की चुनौतियां पार करते हुए उसने तृतीय स्थान प्राप्त किया था और अब उसे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कोरबा व छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने चुना गया है।
डोलेश की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कोरबा जिला बैडमिंटन संघ ने शुभकामनाएं दी हैं। यह राज्य स्तरीय स्पर्धा राजनांदगांव में आयोजित की गई थी। जिसमें पांच संभाग के खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया। डोलेश ने बिलासपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय खेल स्पर्धा में जगह बनाई। उसने बैडमिंटन के एकल वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और बहन के साथ अपने खेल गुरुओं को दिया है। उनके पिता पुरुषोत्तम डनसेना शासकीय विभाग में स्टेनोग्राफर हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल की प्रारंभिक कक्षाओं से ही खेलों के प्रति डोलेश की विशेष रुचि रही है। खासकर बैडमिंटन में उसने अपने कौशल को निरंतर विकसित करने कड़ी मेहनत करता रहा। इसलिए परिवार की ओर से उसे सतत प्रोत्साहित किया गया और उसने भी अपनी प्रतिभा को साबित किया है। इसी कड़ी में ब्लॉक, जिला और संभाग स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्टेट में भी क्वालीफाई किया। अब उसे नेशनल में भी अपने खेल हुनर को प्रदर्शित करने का मौका हासिल किया है। उसकी इस सफलता पर पूरे परिवार में हर्ष है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.