July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा हितग्राही कार्ड के माध्यम से लोगों को जागरूक करना मितान क्लब का लक्ष्य-श्याम नारायण सोनी

1 min read

 


प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य राजीव मितान के द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर राजीव युवा मितान क्लब के जिला समन्वय श्याम नारायण सोनी ने विभिन्न वार्डो का दौरा कर राजीव युवा मितान के साथियों के साथ मिलकर हितग्राही कार्ड के माध्यम से लोगों को शासन की योजनाओं को बताया जा रहा है और उनका पंजीयन कराया जा रहा है ताकि शासन के महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ उनको मिल सके।
इस अवसर पर श्याम नारायण सोनी ने कहा कि क्लब अपनी महती जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही है, ताकि लोगों के लिए बनाई गई योजनाओं का लाभ उनको मिल सके, वह उनका प्रचार-प्रसार हो सके, हितग्राही कार्ड के माध्यम से उनका पंजीयन कराया जा रहा है, और यह कार्य पूरे जिले पर सक्रिय गति से किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से, रवि नारायण सोनी, रमेश दास महंत, पल्लवी, वह वार्ड के महिलाएं या मितान क्लब के सदस्य मौजूद थे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.