March 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल महामंत्री लंबोदर कश्यप के द्वारा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का आयोजित किया गया मिलन समारोह

 


कोरबा  भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल भिलाई बाजार के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की एक बैठक संपन्न हुई। जिसमें आगामी कटघोरा विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष रणनीति तैयार की गयी।सभी कार्यकर्ताओं ने कटघोरा विधानसभा में कमल खिलाने को लेकर अपनी बात रखी एवं बूथ में जीत दिलाने की बात कही। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं के लिए वन भोज का कार्यक्रम रखा गया था।
इस अवसर पर मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी मंडल भिलाई बाजार मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री एवं मण्डल प्रभारी पंकज धुरवा, भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य कृपा सिंधु राजवाड़े, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुर्रे, भाजपा मंडल मंत्री ललित मोहन राजवाड़े, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष दीपक यादव, सज्जन सिंह, कुलेश्वर सिंह, विनोद यादव, डमरू धार यादव, पोथीराम यादव, खुशियाल प्रसाद राजवाड़े, शुक्रवार सिंह मरकाम, फूल सिंह मरकाम, अशोक सिंह, बबलू सिंह, रामकुमार कौशिक, संजय सिंह, मीडिया प्रभारी क्षत्रपाल राठौर एवं विशेष रूप से युवा साथी कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम में सभी उपस्थित अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का भाजपा युवा मोर्चा मंडल महामंत्री लंबोदर कश्यप ने सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.